facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में 5 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 609 अंक टूटा

Advertisement

Share Market Today: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 150.40 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,419.95 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- April 26, 2024 | 4:51 PM IST
The stock market, which made many records this year, is now down 10 percent from its high इस साल कई रिकॉर्ड बनाने वाला शेयर बाजार अब अपने हाई से 10 प्रतिशत नीचे आया

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद, आज बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक और एसबीआई के शेयरों पर बिकवाली के दबाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में जारी पांच दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स 609 अंक कमजोर हुआ। वहीं निफ्टी में 150 अंक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये में गिरावट और लगातार विदेशी फंड की निकासी से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 609.28 अंक यानी 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 73,730.16 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 73,616.65 और 74,515.91 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 150.40 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,419.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,385.55 और 22,620.40 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: Tech Mahindra के Vision 2027 से निवेशकों में उत्साह; शेयर 10 फीसदी उछला, लगा अपर सर्किट

Top Losers

सेंसेक्स के 30 शेयरों में बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। कंपनी मार्च तिमाही की कमाई से निवेशकों को खुश करने में विफल रही और बजाज फाइनेंस के शेयर लगभग 8 प्रतिशत लुढ़क गए। बजाज फिनसर्व में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इंडसइंड बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी नुकसान में रहे।

Top Gainers

इस बीच, आईटी सेवा कंपनी के सीईओ द्वारा राजस्व वृद्धि में तेजी लाने और मार्जिन बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी तीन साल के रोडमैप की रूपरेखा तैयार करने के बाद टेक महिंद्रा ने 7 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। विप्रो, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और एक्सिस बैंक भी लाभ में रहे।

कल कैसी रही थी बाजार की चाल

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर रुझानों को नजरअंदाज कर दिया और शुरुआती गिरावट से स्मार्ट रिकवरी करते हुए 10 दिनों के हाई पर बंद हुआ था।

कल BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 486.50 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 74,339.44 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 167.95 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। निफ्टी दिन के अंत में 22,570.35 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement