facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: 3 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 875 अंक चढ़ा, Nifty 24,200 के पार

Advertisement

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 874.94 अंक या 1.11 प्रतिशत बढ़कर 79,468.01 पर बंद हुआ।

Last Updated- August 07, 2024 | 4:29 PM IST
Closing Bell: Stock market returns bullish, Sensex rises 454 points, Nifty also rises; Bank and metal shares shine शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 454 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी; बैंक और मेटल शेयर चमके

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में तेजी और निचले स्तरों पर मूल्य-खरीदारी के बाद लगातार तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को तेजी से वापसी की। दोनों इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 874.94 अंक या 1.11 प्रतिशत बढ़कर 79,468.01 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 1,046.13 अंक या 1.33 प्रतिशत उछलकर 79,639.20 पर पहुंच गया।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 304.95 अंक या 1.27 प्रतिशत उछलकर 24,297.50 पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में यह 345.15 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 24,337.70 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, JSW स्टील, टाटा स्टील और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, मारुति, महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, L&T, बजाज फाइनैंस, ITC, HDFC बैंक, सन फार्मा, SBI, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, TCS, रिलायंस, नेस्ले इंडिया, HCL टेक, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व, NTPC, कोटक बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 5 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, टाइटन, टेक महिंद्रा, HUL और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे।

Also read: ब्याज दरों में होगा इजाफा या आएगी कमी, RBI का क्या होगा फैसला…जानें एक्सपर्ट्स का अनुमान

ग्लोबल मार्केट की चाल पर एक नजर

एशियाई बाजार सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जहां सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग काफी ऊंचे स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी तेजी रही। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत उछलकर 77.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शुद्ध विक्रेता रहे विदेशी संस्थागत निवेशक

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे, और उन्होंने 3,531.24 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने मंगलवार को 3,357.45 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

पिछले 3 दिनों से शेयर बाजार में थी गिरावट

पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,593.07 पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी 63.05 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,000 के स्तर से नीचे 23,992.55 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement