facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद फ्लैट नोट पर बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और बैंकिंग शेयर फिसले

Advertisement

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। M&M, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे।

Last Updated- August 19, 2024 | 4:29 PM IST
Share Market

Stock Market: ऑटो और बैंकिंग शेयरों में गिरावट तथा विभिन्न सेक्टरों में सुस्त कारोबार के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार अपनी शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद फ्लैट नोट पर बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में मामूली गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी में हल्की बढ़त रही। हालांकि, व्यापक बाजारों में बीएसई मिडकैप में 0.53 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.13 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ अपनी चमक बरकरार रखी।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 80,424.68 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 80,332.65 और 80,724.40 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 31.50 अंक या 0.13 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 24,572.65 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,522.95 और 24,638.80 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, TCS, NTPC, JSW स्टील और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, रिलायंस, टाइटन, HCL टेक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनैंस, सन फार्मा, इंफोसिस, SBI, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। M&M, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया, मारुति, L&T, ITC, HUL और HDFC बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

Also read: Adani Group का EBITDA जून तिमाही में 33% बढ़ा, इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सोलर- विंड एनर्जी तक दमदार हुआ कारोबार

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “भारतीय शेयर बाजार शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा क्योंकि मांग में कमी के कारण ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई। हालांकि, कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में कटौती के साथ तेल शेयरों में तेजी आई।”

ग्लोबल मार्केट के चाल पर एक नजर

एशियाई बाजारों में, शंघाई और हांगकांग ऊंचे स्तर पर बंद हुए, जबकि सियोल और टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार अधिकतर ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए।

पिछले कारोबारी सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी-50 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 1,330.96 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़कर 80,436.84 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 397.40 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,541.15 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement