facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 79,441 पर बंद

Advertisement

कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाइटन सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

Last Updated- July 02, 2024 | 5:01 PM IST
Market is not worried about Maharashtra results, keeping an eye on policy announcements and global events बाजार को महाराष्ट्र के नतीजों की चिंता नहीं, नीतिगत घोषणाओं और वैश्विक घटनाओं पर टिकी नजर

Stock Market: उच्च मूल्यांकन पर चिंताओं के बीच मंगलवार को चुनिंदा बैंकिंग और टेलीकॉम शेयरों में मुनाफावसूली के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट लेकर बंद हुए। इससे पहले कारोबार की शुरुआत में आज सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 34.74 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,441.45 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 379.68 अंक या 0.47 प्रतिशत उछलकर 79,855.87 के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) भी 18.10 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,123.85 पर आ गया। इंट्रा-डे में यह 94.4 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 24,236.35 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Top Losers

कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाइटन सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

Top Gainers

सेंसेक्स के 30 शेयरों में आज लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील सबसे अधिक लाभ में रहे।

Also read: डिस्काउंट ब्रोकिंग में बढ़ रही भीड़, 1,00,000 तक पहुंच सकता है Sensex; Geojit Financial के फाउंडर ने दी एक चेतावनी

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग मंगलवार को सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जबकि सियोल निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत चढ़कर 87.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 426.03 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को धीमी गति से शुरुआत करने के बाद, IT, मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी के दम पर भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से तेजी लौट आई।

सेंसेक्स 443.46 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 79,476.19 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 131.35 अंक यानी 0.55 फीसदी की हल्की बढ़त देखी गई। निफ्टी दिन के अंत में 24,141.95 अंक पर बंद हुआ था।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement