facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी; Sensex 150 अंक चढ़ा, IT शेयर चमके

Advertisement

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। TCS, HCL टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और M&M सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 14, 2024 | 4:24 PM IST
Closing Bell: Stock market returns bullish, Sensex rises 454 points, Nifty also rises; Bank and metal shares shine शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 454 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी; बैंक और मेटल शेयर चमके

Stock Market: आईटी शेयरों में तेजी के दम पर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 79,105.88 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 78,895.72 और 79,228.94 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 4.75 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,099.70 और 24,196.50 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। TCS, HCL टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और M&M सेंसेक्स के के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, SBI, टाइटन, ITC, NTPC, HDFC बैंक, मारुति, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, JSW स्टील, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, HUL, ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, L&T, रिलायंस और बजाज फाइनैंस के शेयर भी नुकसान में रहे।

Also read: Byju’s के खिलाफ होगी दिवाला कार्यवाही, NCLAT के आदेश पर SC ने लगाई रोक

ग्लोबल मार्केट का कैसा रहा हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो उच्च स्तर पर बंद हुए जबकि शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी बढ़त पर बंद हुए।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बेचे शेयर

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने मंगलवार को 2,107.17 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,239.96 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement