facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: फिर 60 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 17,700 के ऊपर, मगर IndusInd Bank के शेयरहोल्डर्स हुए मायूस

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 5:11 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से निवेशकों की धारणा सुधरने के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गुलजार रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स 401 अंकों की उछाल के साथ फिर से 60 हजारी हो गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 119.35 अंकों की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई और कारोबार के अंत में निफ्टी 17,743.40 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 401.04 अंक यानी 0.67 फीसदी मजबूत होकर 60,056.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,101.64 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,620.11 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 119.35 अंकों की जबरदस्त तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,743.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,754.50 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,612.50 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। विप्रो, ICICI, एक्सिस बैंक, टाइटन और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा विप्रो के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.69 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: शेयर बाजार में लॉजि​स्टिक कंपनियों पर विशेष चयन की जरूरत

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, मारुति, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.24 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखा गया था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का बिकवाली का रुख जारी रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 2,116.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement