facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: लगभग स्थिर रहा शेयर बाजार, Sensex 9 अंक टूटा, Nifty 18,700 के नीचे

Advertisement

ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों ने सोमवार को कारोबार में बेहतर प्रदर्शन किया।

Last Updated- June 26, 2023 | 4:08 PM IST
Share Market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में सुस्त कारोबार देखने को मिला। लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आज देसी बाजार बेहद कम नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 9 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 26 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,691.20 पर बंद हुआ। ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों ने सोमवार को कारोबार में बेहतर प्रदर्शन किया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 9.37 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 62,970.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,136.09 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,853.67 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में 25.70 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 18,691.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,722.05 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,646.70 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। मारुति, टाटा मोटर्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा मारुति के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.67 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। TCS, रिलायंस, NTPC, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान TCS के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.86 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement