facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक; Sensex 261 अंक चढ़ा, Nifty 19,800 के पार

Advertisement

Stock Market Update: इंट्रा-डे ट्रेड में पावर ग्रिड, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, ITC और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- October 17, 2023 | 4:08 PM IST
Stock Market Today

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले पॉजिटिव रुझानों और एचडीएफसी बैंक, बजाज ट्विन्स, टाटा स्टील, विप्रो, टेक एम, एसबीआई, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयरों में तेजी के दम पर हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लग गया। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बढ़त दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 261 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 80 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। इस बीच, व्यापक बाजारों ने अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 261.16 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 66,428.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,559.82 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,309.18 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 79.75 अंक यानी 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,811.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,849.75 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,775.65 तक आया।

Also read: BSE 500 कंपनियों में 60 फीसदी फर्मों के शेयर 12 महीने के लक्ष्य के पार

पावर ग्रिड बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, ITC और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.97 फीसदी चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, L&T, इंडसइंड बैंक, TCS और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.55 फीसदी गिर गए।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement