facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में 11 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 241 अंक टूटा, Nifty 20,150 से नीचे

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में HDFC बैंक और RIL में गिरावट ने सेंसेक्स और निफ्टी को नीचे की तरफ खींचा 

Last Updated- September 18, 2023 | 4:21 PM IST
Stock Market Today

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले नकारात्मक रुझानों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में 11 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 241 अंक टूट गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 59 अंको की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर प्रमुख केंद्रीय बैंक के फैसलों से पहले बाजारों में सावधानी बरती गई, जिससे घरेलू बेंचमार्क सूचकांक 0.36 प्रतिशत तक नीचे आ गए। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.27 प्रतिशत और 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ व्यापक बाजार भी आज विक्रेताओं की पकड़ में थे।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 241.79 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 67,596.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,803.15 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 67,532.83 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 59.05 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,133.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 20,195.35 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 20,115.70 तक आया।

Also read: बाजार हलचल: निफ्टी का अगला पड़ाव 20,300? क्या है एक्सपर्ट्स की राय ?

पावर ग्रिड के शेयर में 3.01 फीसदी की उछाल

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, टाइटन, M&M, NTPC और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा पावरग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 3.01 फीसदी तक चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HDFC बैंक, भारतीय एयरटेल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HDFC बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.98 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement