facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: बाजार में छह दिन से जारी तेजी पर ‘ब्रेक’, Sensex 434 तो Nifty 142 अंक फिसला, IT Stocks हुए मायूस

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.64 प्रतिशत या 141.90 अंक की गिरावट के साथ 22,055.05 के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- February 21, 2024 | 4:21 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले छह ट्रेडिंग सेशन से जारी तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गई जिससे स्टॉक मार्केट गिरकर बंद हुई। अमेरिकी की ब्याज दरों में जल्द कोई कटौती की उम्मीद कम होने के कारण IT शेयरों और एनर्जी स्टॉक्स में गिरावट के चलते बाजार गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज पिछले बंद भाव 73,057.40 के मुकाबले उछलकर 73,267.48 पर खुला और कारोबार के दौरान एक इससे ऊपर नहीं गया। अंत में सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत या 434.31 अंक की गिरावट लेकर 72,623.09 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.64 प्रतिशत या 141.90 अंक की गिरावट के साथ 22,055.05 के लेवल पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील 1.99 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक समेत 10 कंपनियों के शेयर ग्रीन कलर में बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ NTPC का शेयर 2.76 प्रतिशत गिरकर क्लोज हुआ। इसके अलावा पावर ग्रिड, विप्रो, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत 20 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे।

बाजार में गिरावट की वजह ?

बता दें कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने की वजह से आईटी शेयरों में गिरावट आई जिसका असर बाजार के सेंटीमेंट पर भी पड़ा। साथ ही मुनाफावसूली के चलते भी बाजार नीचे आया।

Zee Entertainment का शेयर गिरा

सोनी ग्रुप कॉर्प की भारत इकाई के साथ मर्जर डील के पतन के बाद हाल ही में ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर में सालाना आधार 30 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

वहीं, पिछले छह महीनों में कंपनी का शेयर 36.11 प्रतिशत की गिरावट ले चुका है। ज़ी एंटरटेमेंट का शेयर (Zee Entertainment Enterprises Share) BSE पर आज 14.77 प्रतिशत या 28.50 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 164.50 रुपये पर क्लोज हुआ।

आगे कैसा रहेगा बाजार का मूड ?

निवेशक अब दरों को लेकर आउटलुक के लिए दिन में बाद में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की लेटेस्ट मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग के विवरण का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक गुरुवार को अपनी पिछली मॉनेटरी पॉलिसी के मिनट्स जारी करेगा।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement