facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, Sensex 367 अंक चढ़ा, Nifty 19,750 के पार

Advertisement

NTPC, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और TCS सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- July 31, 2023 | 4:09 PM IST
Stock Market Holiday
BS

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले पॉजिटिव रुझानों और इंट्रा-डे ट्रेड में शुरुआती गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार करीब 367 अंकों की छलांग के साथ हरे निशान पर बंद हुए। मेटल और IT शेयरों में तेजी के दम पर घरेलू बाजार सोमवार के इंट्रा-डे ट्रेड में आई शुरुआती गिरावट से उबर गए। आज के कारोबार में फ्रंटलाइन सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 367.47 अंक मजबूत हुआ। निफ्टी (Nifty) में भी 108 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 367.47 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 66,527.67 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,598.42 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,998.90 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) ने भी 107.75 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की। निफ्टी दिन के अंत में 19,753.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,772.75 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,597.60 तक आया।

NTPC का शेयर करीब 4 फीसदी तक चढ़ा

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और TCS सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा NTPC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.71 फीसदी तक चढ़े।

Also read: Adani Green Energy Q1 Results: जून तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़ा नेट मुनाफा, सोलर-विंड पोर्टफोलियो में आई मजबूती

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, कोटक बैंक, HUL, ITC और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.18 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा एशियन पेंट्स और नेस्ले इंडिया के शेयर भी नुकसान में रहे।

Also read: सार्वजनिक निवेश में बढ़ोतरी से होगी 68.5 करोड़ डॉलर की पैसिव खरीद

दो दिन की गिरावट से उबरे बाजार

इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 106.62 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 66,160.20 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 13.85 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 19,646.05 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement