facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 406 अंक चढ़ा, Nifty भी 19,500 के पार

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में L&T, टाइटन, TCS, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- October 05, 2023 | 4:08 PM IST
Stock Market: Market at new high on the 5th day, bullish morale remains intact with the help of cash flow and encouragement from China 5वें दिन नई ऊंचाई पर बाजार, नकदी प्रवाह की मदद और चीन के प्रोत्साहन से तेजी का मनोबल बरकरार

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले मिश्रित रूझानों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लग गया। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 406 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 110 अंकों की बढ़त देखी गई। व्यापक बाजारों में, मिडकैप सूचकांक 0.03 प्रतिशत नीचे रहा। वहीं दूसरी ओर स्मॉलकैप सूचकांक 0.6 फीसदी ऊपर रहा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 405.53 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 65,631.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,753.20 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,443.34 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 109.65 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,545.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,576.95 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,487.30 तक आया।

Also read: Newjaisa IPO Listing: रिफर्बिश लैपटॉप बेचने वाले कंपनी की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को 51 फीसदी का लिस्टिंग गेन

L&T बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। L&T, टाइटन, TCS, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा L&T के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.35 फीसदी तक चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, NTPC, नेस्ले इंडिया, HCL टेक और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.26 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा टाटा स्टील और रिलायंस भी नुकसान में रहे।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement