facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 536 अंक चढ़ा, Nifty 22,100 के ऊपर

Advertisement

Stock Market: व्यापक बाजारों में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़ा और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

Last Updated- March 27, 2024 | 4:43 PM IST
Stock Market

Stock Market: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति जैसे इंडेक्स हेवीवेट में निरंतर मजबूती से इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी आई और बुधवार यानी 27 मार्च को देसी बाजार हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 526 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 119 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़ा और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

Also read: Business Standard Manthan 2024: 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने को लेकर भारत मंडपम में हो रहा मंथन

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 526.01 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 72,996.31 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,600.73 और 73,138.73 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 118.95 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,123.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,052.85 और 22,193.60 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा 3.50 प्रतिशत की बढ़त रही। सेंसेक्स में जो तेजी आई, उसमें बड़ा योगदान इसी का रहा। इसके अलावा मारुति, बजाज फाइनेंस, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

Top Losers

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख था। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को गिरावट रही।

Also read: निवेशकों के लिए खुशखबरी! इन 25 शेयरों में कल से होगा T+0 ट्रेड सेटलमेंट, BSE ने जारी की लिस्ट

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 10.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.42 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

कल कैसी रही थी बाजार की चाल

सेंसेक्स मंगलवार को 361.64 अंक नुकसान में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 92.05 अंक टूटा था।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement