facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 759 अंक चढ़ा; Nifty 24,100 के ऊपर, Airtel और RIL के शेयर चमके

Advertisement

शुक्रवार को बाजार में बढ़त की अगुवाई हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों ने की।

Last Updated- November 29, 2024 | 4:38 PM IST
Share Market

Stock Market: फ्लैट नोट पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी आई। शुक्रवार को बाजार में बढ़त की अगुवाई हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों ने की। इसके अलावा, रिलायंस और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी से भी बाजार को बढ़ावा मिला।

30 शेयरों वाले, बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंक या 0.96 प्रतिशत की शानदार बढ़त लेकर 79,802.79 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 79,026.18 और 79,923.90 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 216.95 अंक या 0.91 प्रतिशत मजबूत होकर 24,131.10 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 23,927.15 और 24,188.45 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, सन फार्मा, M&M, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, रिलायंस, L&T, HUL, JSW स्टील, टाइटन, ICICI बैंक, मारुति, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, TCS, NTPC, HCL टेक, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, ITC, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 3 शेयर – पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और SBI लाल निशान पर बंद हुए। इनमें सबसे अधिक पावर ग्रिड 1.23 प्रतिशत टूटा। नेस्ले इंडिया और SBI के शेयर क्रमश: 0.07 और 0.05 प्रतिशत कमजोर हुआ।

Also read: Gold Price Outlook: सोना फिर भरेगा फर्राटा! चीन से मिल सकता है तगड़ा सपोर्ट

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल?

पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। यह गिरावट ग्लोबल मार्केट की कमजोरी और मासिक फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) एक्सपायरी के दबाव के कारण आई। BSE सेंसेक्स 1,190 अंक यानी 1.48 प्रतिशत गिरकर 79,043.74 पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 50 भी 360.75 अंक यानी 1.49 प्रतिशत गिरकर 23,914.15 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement