facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में कोहराम; Sensex 931 अंक टूटा, Nifty 21,100 के करीब

Advertisement

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 3.3 प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आई।

Last Updated- December 20, 2023 | 4:45 PM IST
Stock market fell after being shocked by the results of Lok Sabha elections, investors lost Rs 31 lakh crore लोकसभा चुनाव के नतीजों से सदमा खाकर गिरा शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 31 लाख करोड़ रुपये की चपत

Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। सुबह के कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद घरेलू शेयर बाजार दोपहर बाद के कारोबार में जबरदस्त मुनाफावसूली के शिकार हो गए। बेचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों को मुनाफावसूली के लिए प्रेरित किया। ग्लोबल मार्केट में हालांकि मिले-जुले रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 931 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 347 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 3.3 प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 930.88 अंक यानी 1.30 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 70,506.31 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 70,302.60 और 71,913.07 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: Doms IPO Listing: लिस्ट हुआ स्टेशनरी कंपनी का आईपीओ, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 346.70 अंक यानी 1.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह 26 अक्टूबर 2023 के बाद निफ्टी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। निफ्टी दिन के अंत में 21,106.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,087.35 और 21,593.00 के रेंज में कारोबार हुआ।

बाजार में आई चौतरफा गिरावट

चौतरफा गिरावट का आलम यह रहा कि सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सिर्फ HDFC बैंक ही बढ़त में रही। बाकी सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा स्टील में सबसे अधिक 4.21 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी गिरावट आई।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान के साथ बंद हुआ। यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी।

FIIs

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 601.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement