facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Sensex 59 अंक टूटकर बंद हुआ, रिकॉर्ड हाई से 440 अंक लुढ़का

Advertisement

Stock Market: आज पहली बार सेंसेक्स 75,000 अंक को पार कर 75,124 के रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई पर पर पहुंच गया था।

Last Updated- April 09, 2024 | 4:59 PM IST
Stock Market Crash

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को लार्ज कैप में मुनाफावसूली बढ़ने के कारण देसी शेयर बाजार ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी और अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। इससे पहले, आज पहली बार सेंसेक्स 75,000 अंक को पार कर 75,124 के रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई पर पर पहुंच गया था। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखें गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 59 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 24 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 58.80 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 74,683.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 74,603.37 और 75,124.28 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: Adani Green Energy जुटाएगी 40 करोड़ डॉलर, विदेशी बैंकों से लेगी कर्ज

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 23.55 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,642.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,612.25 और 22,768.40 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और आईटीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

Top Gainers

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में सोमवार को मिला-जुला रुख रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार कारोबार के दौरान नये शिखर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में मुनाफावसूली से यह नुकसान में रहा। इसका कारण अमेरिका में कल जारी होने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़ें हैं। इसके आधार पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के आने वाले समय में नीतिगत दर में कटौती के बारे में अंदाजा लगेगा। हाल में उम्मीद से बेहतर रोजगार और विनिर्माण के आंकड़ों को लेकर भी चिंता बढ़ी है। इसको देखने से लगता है कि इस साल नीतिगत दर में कटौती आगे खिसक सकती है।’’

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 684.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 90.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सेंसेक्स सोमवार को 494.28 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 152.60 अंक के लाभ में रहा था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement