facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 450 अंक फिसला तो Nifty 22 हजार के नीचे बंद

Advertisement

निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.68 फीसदी या 150.10 अंक की गिरावट के साथ 22 हजार के स्तर से नीचे आते हुए 21,996.55 अंक पर क्लोज हुआ।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:14 AM IST
Market is not worried about Maharashtra results, keeping an eye on policy announcements and global events बाजार को महाराष्ट्र के नतीजों की चिंता नहीं, नीतिगत घोषणाओं और वैश्विक घटनाओं पर टिकी नजर

Stock Market Today : विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई जिससे बीएसई सेंसेक्स लगभग 1 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex today) पिछले बंद भाव के मुकाबले गिरावट के साथ 72,886 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72,484.82 अंक के निचले स्तर तक चला गया था।

अंत में सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत या 453.85 अंक की गिरावट लेकर 72,643.43 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में से 24 के शेयर लाल जबकि केवल 6 कंपनियों के शेयर ग्रीन निशान में बंद हुए।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.68 फीसदी या 150.10 अंक की गिरावट के साथ 22 हजार के स्तर से नीचे आते हुए 21,996.55 अंक पर क्लोज हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में सबसे ज्यादा 5.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और स्टेट बैंक प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

Top Gainers

दूसरी तरफ, केवल भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह ?

बता दें कि विदेशी निवेशकों ने देसी शेयर बाजार से पैसा निकालने के साथ वैश्विक बाजारों में सुस्ती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी को लेकर चिंताओं के चलते आज मार्केट गिरकर बंद हुई।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का सियोल, जापान टोक्यो और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए जबकि शंघाई हरे निशान में बंद हुआ। इसके अलावा यूरोपीय बाजार मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि गुरुवार को अमेरिकी बाजार नेगेटिव दायरे में बंद हुए।

विदेशी निवेशकों ने निकाले पैसे

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 1,356.29 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement