facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में तेजी, Sensex 60,300 पर बंद, निफ्टी 17,800 के पार

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 4:56 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कुछ चुनिंदा शेयरों में जोरदार लिवाली से शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 170 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 44 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,813.60 पर बंद हुआ। BSE के मिडकैप इंडेक्स में 0.27 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.34 फीसदी की तेजी आई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 169.87 अंक यानी 0.28 फीसदी मजबूत होकर 60,300.58 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,362.79 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,954.91 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 44.35 अंक यानी 0.25 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,813.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,827.75 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,711.20 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले इंडिया और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.49 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: Mutual Fund में निवेश करने के नुकसान भी बहुत हैं, पैसे लगाते समय न करें ये गलतियां

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, NTPC, रिलायंस, कोटक बैंक और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फिनसर्व के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.84 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग चढ़कर बंद हुआ जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी चढ़कर 80.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से पूंजी की निकासी जारी रखी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 407.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement