facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 234 अंक चढ़ा, Nifty 18,300 के पार

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 4:52 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और BSE सेंसेक्स 234 अंक चढ़ गया। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनियों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 234 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,963.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 314.78 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,314.40 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, विप्रो, TCS, HCL टेक और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.03 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान नेस्ले इंडिया के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.01 फीसदी तक गिर गए।

उच्चतम न्यायालय की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर बढ़त में रहे। समिति ने कहा है कि अदाणी समूह के शेयरों के भाव में हेराफेरी का उसे कोई सबूत नहीं मिला है। इसके साथ ही अदाणी समूह की कंपनियों में विदेशी कंपनियों के निवेश में हुए कथित उल्लंघन की अलग से हुई सेबी की जांच में ‘कुछ नहीं मिला’ है।

समूह की कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेज सर्वाधिक 18.84 प्रतिशत और अदाणी विल्मर 10 प्रतिशत बढ़त में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अमेरिका में कर्ज सीमा बढ़ाये जाने को लेकर बातचीत में संभावित प्रगति की उम्मीद में घरेलू बाजार बढ़त में रहे। चौथी तिमाही में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद नीचे भाव पर आने से आईटी कंपनियों में मांग रही।’

उन्होंने कहा, ‘निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे जारी होने से पहले सतर्क रुख अपनाया। ब्योरे से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को लेकर रुख का अंदाजा लग सकता है।’ इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 113.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। कई दिनों तक लिवाल रहने के बाद उन्होंने बिकवाली की।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement