facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार तक पहुंची इजराइल-हमास युद्ध की आंच, Sensex अंक 116 फिसला; Nifty 19,731 पर बंद

Advertisement

Sensex 115.81 या 0.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर 66,166.93 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- October 16, 2023 | 4:28 PM IST
Stock Market Today

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई और बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 116 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ।

कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों को देखते हुए निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने के साथ इजराइल-गाजा युद्ध की बढ़ती चिंताओं से बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। कारोबार के दौरान यह 66,039 अंक तक फिसल गया था। हालांकि, बाद में रिकवरी करते हुए सेंसेक्स 115.81 या 0.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर 66,166.93 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 19.30 अंक या 0.1 प्रतिशत के गिरावट के साथ 19,731.75 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में क्यों आई गिरावट ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इजराइल और हमास के बीच युद्ध की स्थिति की वजह से पैदा हुआ भूराजनीतिक तनाव शेयर बाजार की धारणा को कमजोर कर रहा है। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और कंपनियों की दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत गिरकर 90.54 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल नेस्ले इंडिया के शेयर में सबसे ज्यादा 1.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एचडीएफ़सी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

image.png

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर सबसे ज्यादा 1.71 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, आईटीसी, टाइटन और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में रहे।

एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) शुक्रवार को खरीदार थे। उन्होंने 317.01 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 125.65 अंक गिरकर 66,282.74 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 42.95 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 19,751.05 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement