facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: हिंडनबर्ग-सेबी विवाद के बीच शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट नोट पर बंद

Advertisement

Stock Market: सेंसेक्स 57 अंक टूटा; निफ्टी 24,347 पर बंद, Ola Electric का शेयर 20 फीसदी चढ़ा

Last Updated- August 12, 2024 | 4:57 PM IST
stock market today

Stock Market: हिंडनबर्ग-सेबी विवाद के बीच शुरुआती गिरावट से उबरते हुए आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट नोट पर बंद हुए।

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 56.99 अंक या 0.07 प्रतिशत टूटकर 79,648.92 पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में इंडेक्स 479.78 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,226.13 के निचले स्तर पर आ गया था। बाद में बेंचमार्क में तेज सुधार हुआ और यह 400.27 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 80,106.18 पर पहुंच गया।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,347.00 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,212.10 और 24,472.80 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में बंद हुए। एक्सिस बैंक, इंफोसिस, JSW स्टील, टाटा मोटर्स और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, कोटक बैंक, मारुति, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ICICI, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। NTPC, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, SBI और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, M&M, रिलायंस, TCS, L&T, HCL टेक, भारती एयरटेल, ITC, टाइटन, बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और HUL के शेयर नुकसान में रहे।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट

शुरुआती कारोबार के दौरान अदाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी से गिरावट आई, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 17 फीसदी और अदाणी टोटल गैस में 13.39 फीसदी की गिरावट आई। अंत में, ग्रुप की आठ कंपनियां निचले स्तर पर बंद हुईं, जबकि उनमें से दो ने वापसी की।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “भारतीय बाजार अपेक्षाकृत सपाट रहा। उन्होंने आगे कहा कि अदाणी-हिंडनबर्ग और सेबी के बीच फिर से विवाद के तुल पकड़ने से बाजार की शुरुआत कमजोर रही। हालांकि, बाद में भारतीय शेयर बाजार, वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए स्मार्ट रिकवरी करने में कामयाब रहे।

Also read: SEBI Hindenburg case: सेबी-हिंडनबर्ग विवाद पर सरकार को कुछ और नहीं कहना, DEA सेक्रेटरी ने कहा- सब कुछ बता दिया गया

ग्लोबल मार्केट का कैसा रहा हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल और हांगकांग हरे निशान में रहे जबकि शंघाई निचले स्तर पर बंद हुआ। टोक्यो और बैंकॉक में बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजार अधिकतर ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शुद्ध खरीदार रहे विदेशी संस्थागत निवेशक

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) कई दिनों की शेयर बिकवाली के बाद शुक्रवार को खरीदार बन गए। उन्होंने 406.72 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत चढ़कर 80.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement