facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, Sensex 710 अंक चढ़ा, Nifty 18,250 के पार

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 4:20 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को 700 से ज्यादा अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 710 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 195 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,264 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 709.96 अंक यानी 1.16 फीसदी मजबूत होकर 61,764.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,854.19 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,166.09 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 195.40 अंक यानी 1.08 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,264.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,286.95 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,100.30 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 4.92 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: Adani group stocks: बाजार में तेजी के बावजूद अदाणी के शेयर लुढ़के, 2 शेयरों में लगा है लोअर सर्किट

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 3 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सन फार्मा, लार्सन एंड टूब्रो और नेस्ले इंडिया आज के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान सन फार्मा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.89 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement