facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: इजराइल-हमास युद्ध की आंच शेयर बाजार तक पहुंची, Sensex 483 अंक टूटा, Nifty भी 19,500 के नीचे

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में बाजार में गिरावट के बीच IT शेयरों में कुछ तेजी देखी गई।

Last Updated- October 09, 2023 | 4:01 PM IST
Stock Market Today

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रूझानों के बीच इजराइल-हमास संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में अचानक तनाव बढ़ने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव दिखा और घरेलू बाजार लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 483 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 157 अंकों की गिरावट देखी गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक 1.2 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 1.5 प्रतिशत गिरा।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, इजराइल-हमास संघर्ष के बीच बाजार में अनिश्चितता का माहौल है जिसकी वजह से निवेशक जोखिम उठाने से बच रहे हैं। दो दिनों में तेल की कीमतें 8 प्रतिशत तक बढ़ गईं, जिससे दुनिया भर में मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 483.24 अंक यानी 0.73 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 65,512.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,512.39 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,434.61 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 156.65 अंक यानी 0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,496.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,588.95 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,480.50 तक आया।

Also read: भारतीय कंपनियों ने पहली छमाही में क्यूआईपी इश्यू के जरिये 4.6 गुना ज्यादा रकम जुटाई

बाजार में गिरावट के बीच IT शेयरों में तेजी

बाजार में गिरावट के बीच IT शेयरों में कुछ तेजी देखी गई। आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 3 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। HCL टेक, TCS और HUL के शेयर लाभ में रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा HCL टेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.02 फीसदी तक चढ़े। अगले सप्ताह से IT कंपनियां के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजें जारी करेंगी।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनैंस, SBI और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.07 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement