facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट

Advertisement
Last Updated- February 21, 2023 | 4:34 PM IST
Share Market

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुए। सेंसेक्स में 18.82 अंको की मामूली गिरावट आई, वहीं निफ्टी 17.90 अंक फिसलकर 17,900 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट आई जबकि तेल और गैस, धातु, स्वास्थ्य सेवा और आईटी शेयरों में भी बिकवाली देखी गई। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी हल्के नुकसान में रहे।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 18.82 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 60,672.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,976.59 अंक तक गया और नीचे में 60,583.72 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.90 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 17,826.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,924.90 अंक तक गया और नीचे में 17,800.30 अंक तक आया।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी,पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, टाटा स्टील और एचडीएफसी जुड़वा लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक लाभ में रहे। वहीं जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को ‘राष्ट्रपति दिवस’ के कारण बंद थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 82.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 158.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement