facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: लगातार पांचवे दिन लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे बंद

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 5:16 PM IST
Stock Market Today
BS

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण लगातार पांचवे दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी 71 अंक फिसलकर 17,000 के नीचे बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप (-0.02%) और स्मॉलकैप (+0.10%) सूचकांक कमोबेश  सपाट बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 344.29 अंक यानी 0.59 फीसदी टूटकर 57,555.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 58,473.63 तक गया और नीचे में 57,455.67 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 71 अंक यानी 0.42 फीसदी फिसला। निफ्टी कारोबार के अंत में 16,972.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,211.35 तक गया और नीचे में 16,938.90 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 8 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ एशियन पेंट्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, हिंदुस्तान युनिलिवर और एचडीएफसी बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में बंद हुए। हालांकि, दोपहर के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.62 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी बढ़कर 78.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,086.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement