facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell: रिलायंस, HDFC Bank में बिकवाली से बाजार ने गंवाई तेजी, सेंसेक्स 180 अंक फिसलकर बंद

Advertisement

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 614.32 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

Last Updated- August 24, 2023 | 4:44 PM IST

इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गई जिससे सेंसेक्स और निफ़्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर 180.96 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,252.34 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 65,913.77 के उच्चतम और 65,181.94 के निचले स्तर तक गया था।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 57.30 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,386.70 पर बंद हुआ। निफ़्टी के 35 शेयरों में गिरावट आई जबकि 15 हरे निशान में बंद हुए।

रिलायंस के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर सबसे ज्यादा 4.99 प्रतिशत गिरा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टाटा स्टील, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।

ICICI Bank समेत इन शेयरों में आई तेजी

दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 614.32 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 213.27 चढ़कर 65,433.30 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 47.55 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 19,444 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement