facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: मार्केट ने की शानदार रिकवरी, Sensex 79 अंक की बढ़त के साथ बंद

Advertisement

इंफोसिस, HUL, रिलायंस, ICICI बैंक और L&T सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 14, 2023 | 4:48 PM IST
Stock Market: Market at new high on the 5th day, bullish morale remains intact with the help of cash flow and encouragement from China 5वें दिन नई ऊंचाई पर बाजार, नकदी प्रवाह की मदद और चीन के प्रोत्साहन से तेजी का मनोबल बरकरार

ग्लोबल मार्केट (global market) से म‍िल रहे मिले-जुले रुझानों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 79 अंक मजबूत हुआ। NSE के निफ्टी (Nifty) में 6 अंकों की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद, बेंचमार्क सूचकांकों ने  दूसरे  सत्र में इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक और L&T जैसे शेयरों में तेजी के दम पर स्मार्ट रिकवरी दर्ज की।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 79.27 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 65,401.92 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स  65,517.82 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,821.88 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 6.25 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,434.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,465.85 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,257.90 तक आया।

Also read: Adani Stocks: डेलॉयट ने ऑडिटर पद से दिया इस्तीफा, अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट

इंफोसिस बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, HUL, रिलायंस, ICICI बैंक और L&T सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.58 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, विप्रो, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, ITC और TCS भी लाभ में रहे।

2.47 फीसदी तक टूटा JSW स्टील

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। JSW स्टील, SBI, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान JSW स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.47 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement