facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Closing Bell : अमेरिका से आई खुशखबरी से बाजार में तेजी! Sensex 540 अंक चढ़ा, Nifty 22 हजार के पार

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का सियोल, जापान का टोक्यो और हांगकांग पॉजिटिव रुख में बंद हुआ जबकि चीन का शंघाई शेयर बाजार गिरावट में रहा।

Last Updated- March 21, 2024 | 4:56 PM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार

Stock Market Today: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस साल ब्याज दरों में तीन बार कटौती के अनुमान के बाद वैश्विक बाजारों के आई तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ।

लगातार दूसरे दिन चढ़ते हुए तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 539.50 अंक या 0.75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 72,641.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 780.77 अंक तक चढ़ा गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 172.85 अंक या 0.79 फीसदी का उछाल लेकर 22 हजार के स्तर को पार करते हुए 22,011.95 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में NTPC का शेयर सबसे ज्यादा 3.55 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी आज हरे निशान में क्लोज हुए।

Top Gainers

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर आज गिरावट में बंद हुए।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का सियोल, जापान का टोक्यो और हांगकांग पॉजिटिव रुख में बंद हुआ जबकि चीन का शंघाई शेयर बाजार गिरावट में रहा।

यूरोपीय बाजार आज पॉजिटिव रुख में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका का वाल स्ट्रीट बुधवार को अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ। S&P 500 अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और नैस्डैक कंपोजिट भी रिकॉर्ड हाईलेवल पर पहुंच गए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत गिरकर 85.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,599.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बुधवार को सेंसेक्स 89.64 अंक चढ़कर 72,101.69 अंक और निफ्टी 21.65 अंक बढ़कर 21,839.10 अंक पर बंद हुआ था।

First Published - March 21, 2024 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट