facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 179 अंक चढ़ा

Advertisement

लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजिज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और विप्रो के शेयर लाभ में रहे।

Last Updated- January 05, 2024 | 10:30 PM IST
FII in India

शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 179 अंक चढ़कर बंद हुआ। मुख्य रूप से विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच आईटी, पूंजीगत वस्तुओं और प्रौद्योगिकी शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई।

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स दोपहर में कारोबार के दौरान थोड़ी देर फिसला, लेकिन उसके बाद इसमें तेजी से सुधार हुआ और यह अंत में 178.58 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 72,026.15 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 308.91 अंक तक चढ़ गया था।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.20 अंक यानी 0.24 फीसदी चढ़कर 21,710.80 अंक पर बंद हुआ। साप्ताहिक आधार पर बीएसई में 214.11 अंक यानी 0.29 और निफ्टी में 20.6 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट आई। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी अनुसंधान) अजित मिश्रा ने कहा, मिले-जुले रुख के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और अंत में यह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। शुरुआती बढ़त के बाद निफ्टी धीरे-धीरे नीचे चला गया और अंत तक एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा।

उन्होंने कहा, इस बीच विभिन्न क्षेत्रों को देखा जाए तो मिश्रित रुख जारी रहा। इसमें आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में सुधार और चुनिंदा दिग्गज कंपनियों में लिवाली देखी गई। अधिक शेयरों को प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांक एक और सत्र में बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजिज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और विप्रो के शेयर लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.61 फीसदी चढ़ गया और मिडकैप सूचकांक 0.19 फीसदी उछला।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, निवेशक आज यूरो क्षेत्र के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्क रहे। घरेलू मोर्चे पर तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के परिणाम आने वाले हैं। और अगर ये मूल्यांकन के अनुसार नहीं रहे तो इससे निवेशकों के उत्साह पर असर पड़ सकता है।

एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों और सकारात्मक मांग के दम पर दिसंबर में तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक दिसंबर में 59 पर पहुंच गया। यह नवंबर में 56.9 पर था। यह उत्पादन में तीव्र वृद्धि को दर्शाता है जो सितंबर के बाद से सबसे अधिक है।

सेंसेक्स गुरुवार को 490.97 अंक और निफ्टी 141.25 अंक मजबूत हुए थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई फायदे में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शांघाई कम्पोजिट और हॉन्ग-कॉन्ग का हैंगसेंग नुकसान के साथ बंद हुए।
यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 10:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement