facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: लगातार 14वें दिन निफ्टी हरे निशान में, सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद

Advertisement

निवेशक अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग डेटा और शुक्रवार को आने वाले जॉब्स डेटा का इंतजार कर रहे थे, जिसके कारण दिनभर बाजार सीमित दायरे में और लाल निशान में रहा।

Last Updated- September 03, 2024 | 4:52 PM IST
stock market today

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 में मामूली बदलाव देखने को मिला। बाजार में सुस्ती रही और बड़े संकेतों की कमी महसूस हुई। निवेशक अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग डेटा और शुक्रवार को आने वाले जॉब्स डेटा का इंतजार कर रहे थे, जिसके कारण दिनभर बाजार सीमित दायरे में और लाल निशान में रहा। निवेशक इन आंकड़ों से यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में संभावित कटौती कितनी बड़ी या छोटी हो सकती है।

घरेलू बाजार में बीएसई सेंसेक्स दिनभर लाल निशान में रहा और 4.40 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 82,555 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 ने 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ लगातार 14वें सत्र में हरे निशान में बंद होने का सिलसिला जारी रखा और 25,280 पर लगभग स्थिर रहा।

निफ्टी 50 के 50 में से 21 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इनमें एसबीआई लाइफ, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लाइफ, और हीरो मोटोकॉर्प ने 1.72 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, इंफोसिस, अदानी पोर्ट्स और एचसीएलटेक के शेयरों में 1.36 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर हरे निशान में बंद हुए। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया में बढ़त रही, जबकि बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचसीएलटेक में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, व्यापक बाजार सूचकांकों ने प्रमुख सूचकांकों के विपरीत प्रदर्शन किया और दिन का समापन बढ़त के साथ किया। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.54 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि बीएसई मिडकैप 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टर्स की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त वाला सेक्टर रहा, इसके बाद बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का स्थान रहा। वहीं, मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, इसके बाद मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement