facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell: Nifty ने पहली बार छुआ 20 हजार का आंकड़ा, Sensex एक बार फिर 67 हजार के पार

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2.18 प्रतिशत चढ़ा। साथ ही एक्सिस बैंक, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा क

Last Updated- September 11, 2023 | 4:53 PM IST
Stock Market Today

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सेशन में तेजी का सिलसिला जारी रहा और निफ्टी ने पहली बार 20 हजार अंक के स्तर को छुआ जबकि सेंसेक्स (Sensex) एक बार फिर 67 हजार के स्तर को पार कर गया।

G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के सफल आयोजन और बाजार में प्रमुख हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) तथा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। घरेलू निवेशकों की खरीदारी से भी बाजार में तेजी आई।

इसी के साथ तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex Today) एक बार फिर 67 हजार के पार पहुंच गया। सेंसेक्स 528.17 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त लेकर 67,127.08 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 67,172.13 अंक तक पहुंच गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 (Nifty 50) भी 188.2 अंक या 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,996.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई लेवल 20,008.15 अंक पर पहुंच गया था।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2.18 प्रतिशत चढ़ा। साथ ही एक्सिस बैंक, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ सिर्फ बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 28 के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत गिरकर 90.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement