facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: निफ्टी ने पहली बार छुआ 25,000 का लेवल, शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी

Advertisement

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, NTPC, HDFC बैंक, नेस्ले इंडिया और अदाणी पोर्ट्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 01, 2024 | 4:51 PM IST
Maruti Suzuki Share price

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के बाद बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। निफ्टी ने आज पहली बार 25,000 का लेवल पार किया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 81,867.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 81,700.21 और 82,129.49 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 59.75 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर पहली बार 25,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को पार करते हुए 25,010.90 के ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,956.40 और 25,078.30 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, NTPC, HDFC बैंक, नेस्ले इंडिया और अदाणी पोर्ट्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, मारुति, भारती एयरटेल, रिलायंस, JSW स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, HUL, टाइटन और TCS के शेयर भी लाभ में रहे।

Also read: Sun Pharma Q1 results: देश की सबसे बड़ी घरेलू दवा कंपनी का मुनाफा 40 फीसदी बढ़ा, रेवेन्यू में भी हुआ इजाफा

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। M&M, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, SBI और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, L&T, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनैंस, ITC, ICICI बैंक, HCL टेक और सन फार्मा के शेयर भी नुकसान में रहे।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement