facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell : एक बार फिर धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 501 अंक टूटा, निफ्टी 17,400 के नीचे आया

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 5:08 PM IST

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 502 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी 129 अंक फिसलकर 17,400 के नीचे आ गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.84 फीसदी नुकसान के साथ 58,909.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 59,423.79 तक गया और नीचे में 58,866.26 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 129 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,321.90 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में केवल 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सन फार्मा, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टूब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, ऐक्सिस बैंक, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, इंफोसिस टॉप 5 लूजर रहे।

International Indices

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 84.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 424.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement