facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : शेयर मार्केट में लौटी रौनक, सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 60 हजार के पार पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 4:29 PM IST
Share Market

स्टॉक मार्केट में पिछले तीनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लग गई और BSE Sensex 300 अंक से अधिक चढ़कर फिर से 60 हजार के स्तर के पार पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में मिलजुल रुख के बीच इन्फोसिस तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में खरीदारी और इन्फ्लेशन में कमी के आंकड़े के कारण बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex शुरूआती कारोबार में मजबूती लेकर 60,044.96 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,418.26 के उच्चतम और 59,628.43 के न्यूनतम स्तर तक जाने के बाद 303.15 अंक या 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 60,261.18 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 98.40 अंक या 0.55 फीसदी की वृद्धि के साथ 17,956.60 अंक पर बंद हुआ।

टाटा स्टील का शेयर चढ़ा जबकि रिलायंस का शेयर गिरावट में बंद हुआ

Sensex की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक 2.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। साथ ही इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे।

दूसरी तरफ टाइटन के शेयर में सबसे अधिक 1.14 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा रिलायंस, आईटीसी, टाटा मोटर्स जैसे कंपनियों के शेयर गिरावट में बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत चढ़कर 84.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,662.63 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement