facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Closing Bell: ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा शेयर बाजार, Sensex 340 अंक चढ़ा, Nifty 19,500 के करीब

सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, रिलायंस और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- July 06, 2023 | 4:22 PM IST
Sensex crosses 80,000 for the first time, wait for 87,000 will also end soon! Analyst gave advice regarding large caps पहली बार Sensex 80,000 के पार, जल्द खत्म होगा 87,000 का भी इंतजार! एनालिस्ट ने लार्जकैप्स को लेकर दी सलाह

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। आज के कारोबार में बाजार की शुरुआत धीमी रही और बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से उनका लाभ सिमट गया। इसके बावजूद शेयर बाजार अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए।

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 340 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 99 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 19,497.30 पर बंद हुआ। व्यापक बाजारों ने अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। पिछले कुछ सत्रों से शेयर बाजार लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे हैं।

Also read: BSE फर्मों का M-cap 300 लाख करोड़ रुपये के पार, भारत बना चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 339.60 अंक यानी 0.52 फीसदी मजबूत होकर 65,785.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,832.98 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,328.29 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 98.80 अंक यानी 0.51 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 19,497.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,512.20 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,373.00 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, रिलायंस और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 4.97 फीसदी तक चढ़े।

Also read: ideaForge IPO listing: खत्म हुआ इंतजार, 10 जुलाई को नहीं बल्कि अब इस दिन होगी लिस्टिंग

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। मारुति, HCL टेक, बजाज फाइनैंस, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान मारुति के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.40 फीसदी तक गिर गए।

BSE की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (M-Cap) गुरुवार को सुबह के कारोबार में 301.10 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

First Published - July 6, 2023 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट