facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में बढ़त; Sensex 228 अंक चढ़ा, Nifty 21,900 के पार

Advertisement

Share Market Today : BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।

Last Updated- February 15, 2024 | 4:21 PM IST
Stock Market Holiday

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मजबूत रुझान देखे गए। ऊर्जा और तेल एवं गैस क्षेत्र के लार्जकैप NTPC, पावर ग्रिड, BPCL और ONGC तथा SBI और HDFC बैंक में तेजी से शेयर बाजार को सहारा मिला।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 228 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 71 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 227.55 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 72,050.38 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,644.44 और 72,164.97 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: PSU Stock: रॉकेट बना Oil India का शेयर; 15 फीसदी उछला, नए शिखर पर पहुंचा

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 70.70 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,910.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,794.80 और 21,953.85 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

ऊर्जा और तेल एवं गैस क्षेत्र के लार्जकैप NTPC, पावर ग्रिड, BPCL और ONGC 3-5 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहे। SBI और HDFC बैंक में 2 फीसदी से अधिक की बढ़त हुई।

Top Losers

एक्सिस बैंक, रिलायंस, अपोलो हॉस्पिटल्स और सन फार्मा के साथ ITC, नेस्ले, HUL और ब्रिटानिया 0.7-2 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement