facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में बढ़त; Sensex 242 अंक चढ़ा, Nifty 21,300 के पार

Advertisement

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.74 प्रतिशत और 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेंचमार्क से आगे निकल गए।

Last Updated- December 22, 2023 | 4:57 PM IST
Share Market

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को देसी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। मुख्य रूप से आईटी शेयरों में लिवाली और अमेरिकी बाजारों के मजबूत रुख से बाजार बढ़त में रहा। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 242 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 94 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.74 प्रतिशत और 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेंचमार्क से आगे निकल गए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 241.86 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 71,106.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 70,713.56 और 71,259.55 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: Year Ender 2023: IPO से गुलजार रहा शेयर बाजार, जुटाए करीब 50 हजार करोड़ रुपये

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 94.35 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,349.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,232.45 और 21,390.50 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो सबसे ज्यादा छह प्रतिशत लाभ में रही। इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, मारुति, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

Top Losers

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

Also read: Year Ender 2023: 31 दिसंबर से पहले कर लें ये 5 काम, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक दायरे में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80. 19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,636.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स गुरुवार को 358.79 और निफ्टी 104.90 अंक मजबूत हुआ था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement