facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 378 अंक मजबूत हुआ, Nifty 24,700 के करीब

Advertisement

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनैंस और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 20, 2024 | 4:29 PM IST
Closing Bell: Stock market returns bullish, Sensex rises 454 points, Nifty also rises; Bank and metal shares shine शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 454 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी; बैंक और मेटल शेयर चमके

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख के बीच बैंकिंग, फाइनैंशियल और ऑटो शेयरों में मजबूत खरीदारी के कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को चढ़ गए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त लेकर 80,802.86 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 80,517.95 और 80,942.96 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 126.20 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,698.85 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,607.20 और 24,734.30 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनैंस और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, NTPC, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, SBI, TCS, रिलायंस, L&T, इंफोसिस, मारुति, HCL टेक, ICICI बैंक,  HDFC बैंक, टाइटन, HUL, M&M, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, ITC, अदाणी पोर्ट्स, JSW स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे।

Also read: पाइप बनाने वाली इस कंपनी को मिला 105 करोड़ रुपये का ऑर्डर, लगातार 9वें दिन चढ़ा शेयर, 1 साल में दिया 144% का रिटर्न

शेयर बाजार में तेजी की वजह

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “इजरायल-हमास युद्धविराम वार्ता के बीच सकारात्मक वैश्विक धारणा और हाल के अनुकूल आंकड़ों के कारण अमेरिकी मंदी की आशंका कम होने से घरेलू बाजार ने जोरदार उछाल के साथ सत्र की शुरुआत की। साथ ही, भू-राजनीतिक जोखिमों में कमी और चीन की कमजोर मांग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे घरेलू अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ है।”

ग्लोबल मार्केट में तेजी

एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो उच्च स्तर पर बंद हुए, जबकि शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए।

पिछले कारोबारी सत्र में फ्लैट नोट पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को ऑटो और बैंकिंग शेयरों में गिरावट तथा विभिन्न सेक्टरों में सुस्त कारोबार के कारण भारतीय शेयर बाजार अपनी शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद फ्लैट नोट पर बंद हुए थे।

बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 80,424.68 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 31.50 अंक या 0.13 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 24,572.65 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement