facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: होली पर शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 124 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,750 के पार

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 4:59 PM IST
Share Market

होली पर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला और बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 124 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 43 अंक चढ़कर 17,750 के स्तर के पार चला गया। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.65 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.3 फीसदी का इजाफा हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 60,348.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,402.85 तक गया और नीचे में 59,844.82 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 42.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,754.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,766.50 तक गया और नीचे में 17,602.25 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में बिजली शेयरों में बढ़त और आईटी तथा धातुओं के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, एनटीपीसी, आईटीसी सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, सन फार्मा और कोटक बैंक टॉप 5 लूजर्स रहे।

International Indices

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाल रंग में बंद हुए, जबकि जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे टूटकर 82.05 पर बंद हुआ।

FIIs

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 फीसदी गिरकर 83.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 721.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement