facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Closing Bell: सेंसेक्स फिर से हुआ 65 हजारी, JFSL 4.72 फीसदी चढ़ा

Stock Market: JFSL, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, NTPC और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 29, 2023 | 4:23 PM IST
Stock Market Today

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 79 अंक मजबूत हुआ। निफ्टी (Nifty) में भी 37 अंको की बढ़त दर्ज की।

व्यापक बाजारों में BSE मिडकैप में 0.45 और BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ मजबूती रही। इंट्रा डे ट्रेड में स्मॉलकैप इंडेक्स 36,563 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 79.22 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 65,075.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,229.03 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,956.67 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 36.60 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,342.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,377.90 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,309.10 तक आया।

Also read: Stocks to Watch: आज RIL, Adani, Indiabulls समेत इन शेयरों में हो सकती है हलचल, कर लें चेक

JFSL बना सेंसेक्स का टॉप गेनर, 4.72 फीसदी चढ़ा

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। जियो फाइनैंशियल सर्विसेज, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, NTPC और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 4.72 फीसदी  चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, HUL, एक्सिस बैंक, रिलायंस और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.75 फीसदी तक गिर गए ।

First Published - August 29, 2023 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट