facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Sensex 82,989 के ऑलटाइम क्लोजिंग हाई पर, Nifty 25,400 के करीब

Advertisement

Stock Market: सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, JSW स्टील, L&T, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे।

Last Updated- September 16, 2024 | 4:17 PM IST
Market Outlook

Stock Market: बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक, BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को उतार-चढ़ाव वाले सत्र में हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स लगभग 98 अंक की तेजी लेकर 82,989 के ऑलटाइम क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ। निफ्टी में भी हल्की तेजी देखी गई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 97.84 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82,988.78 के ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 82,832.82 और 83,184.34 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 27.25 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 25,383.75 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 25,336.20 और 25,445.70 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, JSW स्टील, L&T, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, M&M, सन फार्मा, टाटा स्टील, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, HUL, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स और टाइटन सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, SBI, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ITC, मारुति, TCS, HCL टेक और रिलायंस के शेयर भी  नुकसान में रहे।

Also read: SEBI ने वापस ली प्रेस-रिलीज, कहा शिकायतों का निपटारा आपसी बातचीत से होगा, जानिए यू-टर्न के पीछे की वजह

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “घरेलू बाजार सीमित दायरे में सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार कर रहा है, क्योंकि निवेशक इस हफ्ते फेड के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका के जॉब मार्केट में कमजोरी और नियंत्रित महंगाई दर इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि ब्याज दरों में कई कटौती संभव हो सकती हैं। विदेशी पूंजी का प्रवाह और घरेलू विकास में स्थिरता की उम्मीद से बाजार की धारणा सकारात्मक बनी रह सकती है।”

पिछले सत्र में बाजार की तेजी पर लगा था ब्रेक

पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया था। पिछले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे फिसल गए थे।

सेंसेक्स 71.77 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट लेकर 82,890.94 पर बंद हुआ था। निफ्टी 32.40 अंक या 0,13 प्रतिशत टूटकर 25,356.50 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement