facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Sensex 137 अंक चढ़कर 65,474 पर बंद, Nifty में भी मामूली तेजी

Advertisement

सेंसेक्स इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।

Last Updated- August 16, 2023 | 4:21 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी दर्ज की गई और बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 137 अंक चढ़कर 65,474 पर बंद हुआ।

महंगाई संबंधी चिंताओं के बीच सेंसेक्स इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी समेत ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 137.50 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 65,539.42 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,032.89 अंक तक फिसल गया था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयर हरे जबकि शेष 12 के स्टॉक लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 भी 30.45 अंक या 0.16 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 19,465 अंक पर बंद हुआ। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शेयर बाजार बंद थे।

आज इन शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्रा सीमेंट का शेयर सबसे अधिक 2.44 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, एल एंड टी, मारुति, विप्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस, सन फार्मा समेत 18 कंपनी के स्टॉक तेजी में बंद हुए।

इन कंपनी के शेयरों ने किया निराश

दूसरी तरफ, टाटा सटील के शेयर में सबसे ज्यादा 1.90 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट में बंद हुए।

इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अगस्त के पहले 15 दिनों में 737 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जो फरवरी के अंत के बाद से सबसे कम निवेश है।

देश में खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर

इस बीच, देश में खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुद्रास्फीति में वृद्धि निकट अवधि में कॉर्पोरेट आय को नुकसान पहुंचा सकती है।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement