facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Sensex 267 अंक चढ़कर फिर से हुआ 65 हजारी, Nifty 19,400 के करीब

Advertisement

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी लौटी, मगर लिस्टिंग के दिन ही जियो फाइनैंशियल सर्विसेज 5 फीसदी लुढ़का

Last Updated- August 22, 2023 | 4:10 PM IST
Stock Market: Market at new high on the 5th day, bullish morale remains intact with the help of cash flow and encouragement from China 5वें दिन नई ऊंचाई पर बाजार, नकदी प्रवाह की मदद और चीन के प्रोत्साहन से तेजी का मनोबल बरकरार

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटी और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। जहां BSE सेंसेक्स (Sensex) दिन के निचले स्तर से 260 अंक से अधिक मजबूत हुआ। वहीं, NSE निफ्टी (Nifty) दिन के निचले स्तर से 80 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 267.43 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 65,216.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,335.82 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,852.70 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 83.45 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,393.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,425.95 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,296.30 तक आया।

Also read: Jio Financial Listing: निवेशकों का खत्म हुआ इंतजार, 265 रुपये पर लिस्ट हुआ जियो फाइनेंशियल का शेयर

पावर ग्रिड के शेयर में 2.58 की तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेस, NTPC और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.58 फीसदी तक चढ़े।

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज 5 फीसदी लुढ़का

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बाजार में दस्तक देने के बाद पहले ही दिन जियो फाइनैंशियल के शेयर घाटे में रहे और 5 फीसदी की गिरावट के साथ सेंसेक्स का टॉप लूजर बन गया। इसके अलावा रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, SBI, अल्ट्राटेक सीमेंट और HDFC बैंक नुकसान में रहे।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement