facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : सेंसेक्‍स 563 अंक चढ़ा, निफ्टी 18 हजार के ऊपर बंद

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 4:24 PM IST

घरेलू स्टॉक मार्केट में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई और BSE Sensex लगभग एक फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफ़सी के शेयर में मजबूती से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex 562.75 अंक या 0.94 फीसदी की बढ़त लेकर 60,655.72 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Sensex 611.51 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 158.45 अंक या 0.89 फीसदी की बढ़त लेकर वापस 18 हजार अंक का मनोविज्ञानिक स्तर पार करते हुए 18,053.30 अंक पर बंद हुआ।

Sensex की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में सबसे अधिक 3.51 प्रतिशत की तेजी आई। साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी के शेयर भी लाभ में बंद हुए।

दूसरी तरफ, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, विप्रो, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत बढ़कर 85.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 750.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचें।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement