facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : सेंसेक्स करीब 900 अंक चढ़कर 60 हजार के पास पहुंचा, निफ्टी 17,500 के पार

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 5:07 PM IST

वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों (foreign funds) की ताजा लिवाली के चलते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 900 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 272 अंक से ज्यादा का उछाल आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 899.62 अंक या 1.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,808.97 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 1,057.69 अंक यानी 1.79 प्रतिशत बढ़कर 59,967.04 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी 272.45 अंक यानी 1.57 प्रतिशत बढ़कर 17,594.35 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी और टाइटन बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले और एशियन पेंट्स में गिरावट रही।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में बंद हुए।

अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 12,770.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”मुद्रास्फीति के बारे में चिंता करने की तुलना में आज बाजार के पास खुश होने के अधिक कारण थे।

अदाणी के शेयरों में विदेशी निवेश की रिपोर्ट के चलते पीएसयू बैंकों में तेजी आई। इससे कमजोर भावनाओं को दूर करने में मदद मिली। एफआईआई की लिवाली से इस धारणा को और बल मिला।”

बता दें कि मुश्किल दौर से गुजर रहे अदाणी समूह ने अपनी चार सूचीबद्ध कंपनियों में कुछ हिस्सेदारी अमेरिकी संपत्ति प्रबंधक कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेची है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत घटकर 84.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement