facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell: सेंसेक्स में 542 अंकों की गिरावट, निफ्टी 17,600 के नीचे बंद

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 4:41 PM IST
Share Market

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। जहां सेंसेक्स 542 अंक टूटा, वहीं निफ्टी 165 अंक फिसलकर 17,600 के नीचे बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक 0.55 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक 0.2 फीसदी गिरे।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 541.81 अंक यानी 0.90 फीसदी टूटकर 59,806.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,467.09 तक गया और नीचे में 59,750.53 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 164.80 अंक यानी 0.93 फीसदी फिसला। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,589.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,772.35 तक गया और नीचे में 17,573.60 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो और आईटी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स के शेयरों में 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई, मारुति टॉप 5 लूजर्स रहे।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement