facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 194 अंक टूटा

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 5:25 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 194 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच बैंक, धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरू में बढ़त के साथ खुला। लेकिन अंत में 193.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 62,428.54 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 263.1 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.65 अंक यानी 0.25 की गिरावट के साथ 18,487.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल 3.42 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक 3.31 फीसदी नीचे आया।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और मारुति भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे।

देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में उम्मीद से अधिक 6.1 प्रतिशत रही है। इसके साथ पूरे वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर अनुमान से ज्यादा 7.2 प्रतिशत रही है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 72.48 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को 3,405.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement