facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 237 अंक टूटा

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 11:00 AM IST
Share Market

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 237 अंक नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुख और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं हिंदुस्तान युनिलीवर के शेयर में गिरावट से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 236.66 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,621.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 273.18 अंक तक टूट गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 80.20 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,027.65 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शेयरों में हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

रोजमर्रा की जरूरतों वाले सामान बनाने वाली हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर करीब चार प्रतिशत तक टूट गया। इसका कारण मूल कंपनी यूनिलीवर समूह के लिये रायॅल्टी और केंद्रीय सेवा व्यवस्था शुल्क में वृद्धि को लेकर व्याप्त चिंता है।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख था।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नुकसान में रहे थे। इस बीच, अंतररराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत चढ़कर 86.87 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 399.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement