facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 311 अंक टूटा, निफ्टी 17,900 के नीचे

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 4:49 PM IST
Share Market

ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सोमवार को शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाए और लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। तेल तथा गैस और बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और सेंसेक्स तथा निफ्टी करीब आधा फीसदी टूटकर बंद हुए।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 311.03 अंक या 0.51 फीसदी की कमजोरी के साथ 60,691.54 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 61,112.84 पर खुला और दिन के कारोबार में लगभग 290 अंक चढ़कर 61,290.19 अंक पर पहुंचा।

हालांकि, सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और कोटक बैंक में बिकवाली ने इसे 60,607.02 के निचले स्तर तक ला दिया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.60 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 17,844.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 30 शेयरों में गिरावट हुई, जबकि 20 शेयर बढ़े।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा जारी होने वाला है। इससे पहले शेयरों में गिरावट आ रही है। मुद्रास्फीति के खिलाफ लड़ाई के बीच फेडरल रिजर्व के सख्त बने रहने का अनुमान है। हालांकि, वैश्विक शेयर बाजारों पर इसका गंभीर असर होने की उम्मीद नहीं है।’

उन्होंने कहा कि लगातार ऊंची ब्याज दरों के कारण मांग और आय परिदृश्य में मंदी आ रही है, इसलिए निकट भविष्य में सतर्क रहना होगा।

Top Gainers

अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारती एयरटेल लाभ में रहे।

Top Losers

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से टूटे।

International Indices

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 फीसदी चढ़कर 83.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 624.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement