facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: अंतरिम बजट के दिन Sensex 107 अंक गिरा, PSBs शेयर चमके, पेटीएम 20% गिरा

Advertisement

Stock Market Today : व्यापक सूचकांक भी लाल निशान में बंद हुए। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी नीचे रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा।

Last Updated- February 01, 2024 | 6:16 PM IST
Flair Writing Share

Stock Market: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश करने के बाद कमजोर रुझानों के बीच इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक मामूली नुकसान के साथ बंद हुए। पूंजीगत उत्पाद, धातु एवं रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मार्च में ब्याज दरों में कटौती नहीं करने के संकेत से भी घरेलू बाजार की धारणा कमजोर हुई। इसके अलावा बजट को लेकर भी बाजार की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 107 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 28 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक सूचकांक भी लाल निशान में बंद हुए। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी नीचे रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 106.81 अंक यानी 0.15 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 71,645.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,574.89 से 72,151.02 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 28.25 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,697.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,658.75 से 21,832.95 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा और नेस्ले में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

Top Gainers

दूसरी तरफ मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे।

पीएसयू बैंकों के शेयरों ने गुरुवार को बेहतर प्रदर्शन किया, PSB 6 फीसदी चढ़ा। आईओबी, इंडियन, बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और पीएनबी 4 प्रतिशत से अधिक लाभ में रहे।

Also read: Budget 2024: मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, महंगाई कम हुई

Paytm के शेयरों में लगा लोअर सर्किट

RBI ने पेटीएम की बैंकिंग सेवाओं पर कल बैन लगा दिया था। इसके बाद Paytm के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का लोअर सर्किट लग गया। बता दें कि ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज प्रोवाइडर पेटीएम (Paytm) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बुधवार को तब बड़ा झटका लगा जब केंद्रीय बैंक ने कंपनी पर नया कस्टमर जोड़ने पर पाबंदी लगा दी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी से किसी भी तरह का जमा स्वीकार करने और लेनदेन पर रोक लगा दी है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा लगातार नियमों का अनुपालन में चूक करने और पर्यवेक्षण से जुड़ी चिंता को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने आज यह निर्णय किया।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की एवं चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को स्थिर रखने के साथ ही कहा कि उसे दरों में जल्दी कटौती होने की उम्मीद नहीं है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत चढ़कर 81.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 1,660.72 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement